9mm Carbine Machine gun: 7 विशेष जरूरी जानकारियां

9mm Carbine Machine gun

9mm Carbine Machine gun क्या है और क्यों जरूरी है?-परिचय

मै बताना चाहुगा की ज्ञान एक शक्ति है लेकिंन उस शक्ति का मोल तभी है जब आप उसको इस्तमाल कर कुछ अच्छे कार्य  करते है नही तो ओ ज्ञान की शक्ति व्यर्थ है उसका कोई मोल नहीं है !

जैसे की मै अपने ब्लॉग में बहुत से बाते लिखता है अगर आप उसको केवल पढ़ते है और ग्राउंड में यूज़ नहीं करते है तो ये केवल आपका किताबी ज्ञान हुवा जब की पुलिस या आर्म्ड फ़ोर्स में किताबी ज्ञान का महत्व तभी है जब आप उसके  लडाई के दौरान या किसी ऑपरेशन में इस्तेमाल सही तरह से कर सकते है !

जरुर पढ़े : 9 mm कार्बाइन मचिन का बेसिक डाटा 

9 mm कार्बाइन मशीन गन को एक क्लोज कॉम्बैट बैटल के हथियार कहा जाता है और जब पुलिस या सुरक्षा बलों का तैनाती खासकर किसी खास व्यक्ति के सुरक्षा में हुई हो या शहरी एरिया में हुवा हो तो एक हल्का ,तेज आर भरोसेमंद  हथियार की जरुरत पड़ती है और उस में 9 mm कार्बाइन 1A SAF मचिन गन को हम सबसे पसंदीदा हथियारों में से एक मान सकते है ऐसे तो अभी और भी हथियार आ गए है!

लेकिन बहुत जगह लोकल पुलिस के पास और हथियार जैसे की AK-47 नहीं है तो 9 mm कार्बाइन मशीन ऐसे ड्यूटी के लिए सही माना जाता है ! यह हथियार छोटा यानि कॉम्पैक्ट होता है और short रेंज में बहुत ही इफेक्टिव मन जाता है !

यह कैसे काम करता है और इस हथियार की क्या विशेषताए है! इसकी जानकारी केवल  ट्रेनिंग के दौरान या किसी इंटरव्यू के लिए ही जानना जरुरी नहीं बल्कि इस हथियार का सही उपयोग करना और कारगर फायर से दुश्मन को बर्बाद करने के लिए भी जरुरी है

इस ब्लॉग पोस्ट में हम विस्तार से जानेगे की 9 mm कार्बाइन मशीन का स्पेसिफिकेशन(9mm carbine machine gun specifications) और उससे सम्बंधित क्विज में पूछे जाने वाले सवाल का भी जबाब जानेगे

इसे भी पढ़े :9 mm कार्बाइन मशीन गन की चाल और रोके के IWT सरल भाषा में

9mm Carbine की 7 मुख्य तकनीकी बातें

हमने ऊपर के के पैराग्राफ में जान गए की 9 mm कार्बाइन मशीन गन क्या है और कहा इसके इस्तेमाल करते है तो हम अब और आगे बढ़ते है और जानने की की कोशिस करते है इसके टेक्निकल डिटेल्स 

1. बोर का कुत्तर या कैलिबर (Caliber): इस हथियार का कुत्तर या कैलिबर 9 mm हिता है और यह  9x19mm पैराबेलम गोलियों से चलता है। 2. इस हथियार में कितने प्रकार से फायर या फायरिंग मोड होता है : Semi और  full-automatic दोनों मोड उपलब्ध हैं, जिससे tactical flexibility मिलती है।

9mm Carbine Machine Gun
9mm Carbine Machine Gun

3. 9 mm कार्बाइन मशीन गन की  बैरल की लंबाई:
इसका बैरल छोटा होता है जीसकी लम्बाई करीब 330mm होती है, जिससे इसे आसानी से संभाला जा सकता है।

4. 9 mm कार्बाइन किस ऑपरेशन सिस्टम पे काम करता है :
यह blowback operated और air-cooled हथियार है।

5. इस का कारगर रेंज (Range) कितना होता है :
इसकी effective range लगभग 100 मीटर होती है, जो urban operations के लिए पर्याप्त मानी जाती है।

6. 9 mm  कार्बाइन मशीन का वजन कितना होता है :
इसका वजन लगभग 2.9 किलो, जिससे portability और balance बना रहता है।

7. मैगज़ीन में कुल कितने राउंड या क्षमता:
32 राउंड की curved magazine इसके साथ आती है।

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि 9mm carbine ka technical data Hindi me क्या होता है, तो डिटेल क्विज प्रश्नोत्तर निचे दिया गया है !

Q.N
Question and Answer
1
9 mm कार्बाइन का पूरा नाम क्या है? what is the full name of Carbine machine?
Ans
कार्बाइन मशीन 9 mm 1A SAF (Carbine machine 9mm 1A SAF
2
9 mm CM का कुतर कितना होता है? what is the diameter of  9mm Carbine ‘s barrel?
Ans
9 mm
3
कार्बाइन में कितने ग्रूव होते है? How many grooves there in 9mm Carbine?
Ans
6
4
कार्बाइन के ग्रूव्स का घुमाव किस तरफ होता है? In which direction the turn of grooves in 9mm Carbine?
Ans
दिहिने की तरफ (Right side)
5
कार्बाइन का सिटिंग रेडियस कितना होता है?What is the sighting radius of 9mm Carbine
Ans
16.1 inches
6
कार्बाइन का मजल वेलोसिटी कितनी है? What is the muzzle velocity of 9mm Carbine?
Ans
1280 feet
7
कार्बाइन की बैरल की लम्बाई कितनी है? What is the length of 9mm Carbine’s Barrel
Ans
7.8 inches(202.7 mm)
8
कार्बाइन की लम्बाई फोल्ड बट के साथ कितनी है? What is the length of folded butt 9mm Carbine
Ans
19 inches (482.6 mm )
9
कार्बाइन की लम्बाई खुले बट के साथ कितनी है?What is the length of open butt 9mm Carbine
Ans
27 inches (685.8 mm )
9
कार्बाइन की  बैनेट की लम्बाई कितनी होती है?What is the length of 9mm Carbine’s Boynet
Ans
8 inches (203 mm )
10
कार्बाइन का वजन कितना होता है? What is the weight of 9mm Carbine
Ans
6 pound 4 ounce
11
कार्बाइन की खाली मागज़ीने की वजन कितना होता है?What is the weight of empty magazine of 9mm Carbine
Ans
10 ounce
12
कार्बाइन का भरी मागज़ीने के साथ कितना वजन होता है? What is the weight of filled magazine of 9mm Carbine?
Ans
1 pound 8 ounce
13
कार्बाइन के बैनेट का वजन कितना होता है? What is the weight of 9mm Carbine’s Boynet.
Ans
10 ounce
14
कार्बाइन का वजन बैनेट और भरी हुवी मागज़ीने के साथ कितना होता है? What is the weight of 9mm Carbine with filled magazine and boynet?
Ans
8 pounds 6 ounce
15
कार्बाइन के मागज़ीने में कितने राउंड्स आते है? How any rounds a 9mm Carbine magazine can carries?
Ans
34 आते है लेकिंग 32 भरे जाते है !  it can hold 34 round but only 32 filled
16
कार्बाइन किस तरह के लडाई में इस्तेमाल किया जानेवाला वेपन है? 9mm Carbine  is used in which type of duty?
Ans
जंगल सफाई, पेट्रोलिंग, CQB roll (Jungle cleaning, Patrolling and CQB)
17
कार्बाइन से कितने किस्म के फायर किया जा सकता है? How many types of fire can be done with 9mm Carbine?
Ans
दो किस्म के सिंगल शॉट, और आटोमेटिक . 2 type –Single shot and automatic
18
कार्बाइन का साइकिल रेट ऑफ़ फायर क्या है? What is the rate of fire of 9mm Carbine?
Ans
500-600 round/minute
19
कार्बाइन का बैटल रेंज कितना है? What is the battle range of 9mm Carbine?
Ans
100 yard
20
कार्बाइन का कारगर रेंज क्या है?What is effective range of 9mm Carbine?
Ans
100 yard
21
कार्बाइन की बैक साईट पे कितने का रेंज लिखा रहता है?What ranges are mentioned on back sight of  9mm Carbine?
Ans
100 yards and 200 yards
22
कार्बाइन कौन से सिधान्त पे कम करता है? 9mm Carbine works on which principle?
Ans
blow back with API
23
कार्बाइन का एजेक्टोर कहा होता है? Where 9mm Carbine’s ejector located?
Ans
ejection slot के सामने कार्बाइन केबॉडी  में ( on the body of 9mm Carbine  just opposite of ejection slot)
24
कार्बाइन के साथ कितने मागज़ीने होते है? How many magazines are authorised with 9mm Carbine
Ans
6
25
कार्बाइन को साफ करने की चिंदी का नाप क्या होता है? What is the size of cleaning chindi for 9mm Carbine?
Ans
4 inches  X 3 inches
27
कार्बाइन के क्लीनिंग बॉक्स में कौन कौन से सामान होता है? What are the materials a 9mm Carbine cleaning box has?
Ans
Pull-threw, oil cane, Chindi, Gauses, small brush
28
कार्बाइन के Change लीवर की कितनी पोजीशन होती है? What are the positions  of 9mm Carbine Change lever?
Ans
3 पोजीशन होती है –A, R और S ( 3 positions –A, R, and S )
29
दूर दुश्मन होने पे कार्बाइन को किस पोजीशन से फायर किया जाता है? For far target which position is adopted for 9mm Carbine firing?
Ans
स्टैंडिंग पोजीशन, (Standing position)
30
नजदीक दुश्मन होने पे कार्बाइन को किस पोजीशन से फायर किया जाता है?  For close target which position is adopted for 9mm Carbine firing?
Ans
बैटल क्राउच (Battle crouch)
31
फायर के दौरान अगर  कार्बाइन राउंड ख़त्म हो जाता है तो  चल वाले पुर्जे कहा रुकते है?What is the position of Chal wale purje of carbine when all the rounds fired?
Ans
आगे की ओर( Forward)
32
रोको को दूर करने के लिए सबसे पहले क्या करवाई की जाती है? To rectify the stoppage what action we take?
Ans
तुरंत करवाई की जाती है रोको का पता लगाया जाता है! Quick action to identify the kind of stoppages.

9 mm कार्बाइन मचिन किस प्रिंसिपल या ऑपरेशन सिस्टम और  कैसे काम करती है 

जैसे की हमने ऊपर 9 mm कार्बाइन क्या है और उसके टेक्निकल डाटा के हम जान चुके है इसलिए आब हमे यह जानना भी जरुरी है की यह गन कैसे चलती है इसका फायरिंग और इसे सिंपल और कारगर बनता है जो इसे क्लोज कोम्बक्ट के लिए उपयोगी होता है !

यह हथियार एक छोटे बैरल का हथियार है जो ब्लो बेक ऑपरेट सिस्टम पर चलता है जिसका मतलब यह है की गोली चलने बाद पीछे की और गैस का दबाव बोल्ट को पीछे धकेलता है और जब बोल्ट पीछे का हरकत करता है तो वह अपने साथ खाली केस को भी बहार ले कर आ जाता है इसलिए इसे ब्लो बेक ऑपरेट सिस्टम या प्रिंसिपल कहते है !

इस हथियार में किसी भी बाहरी गैस पिस्टन या काम्प्लेक्स सिस्टम की आवश्यकता नहीं होती है यही कारन है की यह गन जल्दी जैम नहीं होता है और मेंटेनेंस भी आसान होता है !

जो छात्र 9mm carbine ka working system Hindi me समझना चाहते हैं, उनके लिए यह ऑपरेशन सिस्टम basic लेकिन भरोसेमंद है।

9 mm carbine के इस्तेमाल में अनुभव और limitation– फील्ड से मिली सीख:

किसी वेपन का असली अनुभव और limitation के बारे में  उसी समय पता चलता है जब उसे किसी ऑपरेशन यह फील्ड ड्यूटी में वह हथियार कैसे परफॉर्म करता है उसी पर निर्भर करता है ! 9 mm कार्बाइन(9mm Carbine Machine Gun) लोकल पुलिस, CRPF, BSF और अन्य आर्म फोर्सेज द्वारा ऑपरेशन और VIP सुरक्षा के लिए तथा एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन और श्री पत्रोलिंग ड्यूटी में सफलता पूर्वक इस्तेमाल किया 

9mm Carbine Machine Gun का हल्का वजन, low recoil, और simple firing mechanism इसे तेजी से प्रतिक्रिया देने में मदद मिलती हैं। जवान कहते हैं कि 9mm carbine gun ka real use me बहुत smooth होता है, खासकर indoor या भीड़भाड़ वाली जगहों में। हलाकि इसकी कुछ limitations है जैसे की इसकी मारक रेंज 100 मीटर्स तक होती है जो लॉन्ग रेंज शूटिंग के लिए पर्याप्त नहीं मणि जाती है !

साथ 9mm Carbine Machine Gun की गोली का इम्पैक्ट भी AK-47 जैसे राइफल से कम होती है ! फिर भी इसे तराई इंग में जल्दी सिखा जा सकता है और मेन्टेन करना भी असान है !

यदि आप carbine gun ka experience Hindi me जानना चाहते हैं, तो जान लें कि यह हथियार fast-moving urban scenarios में best perform करता है।

निष्कर्ष(Conclusion) – क्यों जरूरी है 9mm Carbine की जानकारी

जब यह हथियार आई उस समय के परिदृश्य में, जवानों के पास ऐसे हथियार होने चाहिए जो हल्के हों, तेज हों और भरोसेमंद हों। 9mm Carbine Gun इन सभी मानकों पर खरी उतरती  थी और अभी भी उतरती है। इसके सरल ऑपरेशन सिस्टम और कम recoil की वजह से इसे जल्दी सीखा और अपनाया जा सकता है। लेकिन इसके कुछ लिमितातिओं तथा अभी नै तरह के हथियारों की उप्लाभ्ता इस हथियार को पहले के अपेक्षा कम इस्तेमाल की जानेवाली हथियार बना दिया है !लेकिन अभी भी बहुत से आर्म्ड फोर्सेज एंड लोकल पुलिस इस वेअप्न को एक आटोमेटिक वेपन की तरह इस्तेमाल करते है 

अगर आपको यह लेख उपयोगी लगा हो, तो इसे अपने साथियों और fellow aspirants के साथ ज़रूर शेयर करें। अपने ज्ञान को मज़बूत बनाएं और अगली तैयारी smart way में करें।

जरुर पढ़े : 9 mm कार्बाइन मचिन को खोलना जोड़ना 

अगर आपको लगता है की इसके अलावा भी कुछ और इस पोस्ट में  लिखा जाना चाहिए तो  तो कृपया निचे कमेंट बॉक्स में लिखे  की दुसरे लोग पढ़ कर जानकारी हासिल कर सके और इस तरह से आप दुसरे को मदद कर सकते है.और अगर आप इस पोस्ट को लाइक करते है तो कृपया शेयर करेwww. twitter.com, www.facebook.com या google plus पे और Email address enter कर सब्सक्राइब भी कर सकते , जिससे की आपको, मेरे हर नयी पोस्ट की जानकारी आपके ईमेल के द्वारा मिल जाएगी .
इन्हें भी पढ़े :

  1. 7.62 mm एसएलआर का बेसिक डाटा -I
  2. 7.62 Self Loading Rifle basic data-II?
  3. 7.62 Self Loading Rifle basic data-III?
  4. अच्छे राइफल फायर कैसे बने ? 
  5. फायरिंग के दौरान फायरर द्वारा की जानेवाली कुछ गलतिया ? 
  6. 7. 62 mm राइफल में पड़ने वाले रोके कौन कौन से है ?
  7. 7.62mm LMG के बारे में कुछ जानकारिय
  8. 7.62mm ki chal. एस एल आर कैसे काम करता हा(एसएलआर की चाल). 
  9. Basic data of 5.56mm INSAS and It characteristics.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *